Uncategorized
Trending

श्री पी. यादव ‘ओज’ को मिला ‘पत्रकार श्री सम्मान–2025’


प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार पत्र “दि ग्राम टुडे” प्रकाशन समूह द्वारा वर्ष 2025 का “पत्रकार श्री सम्मान” सुप्रसिद्ध साहित्यकार, शिक्षाविद एवं समाजसेवी श्री पी. यादव ‘ओज’ को प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके साहित्यिक, सामाजिक एवं राष्ट्रहित में निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया है।श्री पी.यादव ‘ओज’ आज के उन साहित्य व्यक्तित्वों में से हैं,जिनकी लेखनी समाज की दिशा और दशा दोनों को संवेदनशील दृष्टि देती है।उनका साहित्य मनुष्य में जागरूकता,संवेदना और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध उत्पन्न करता है।इस सम्मान के लिए उन्होंने दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के प्रधान संपादक का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं,उन सभी साहित्यप्रेमियों,पत्रकार बंधुओ और समाजसेवियों का है,जो विचारों से राष्ट्रनिर्माण का स्वप्न देखते हैं।मेरा उद्देश्य सदैव यही रहा है कि लेखनी केवल शब्दों का नहीं,बल्कि परिवर्तन का माध्यम बने।”गौरतलब है कि श्री पी. यादव ‘ओज’ ने ‘प्रेरणा-दीप,‘अंतर्नाद’,‘नयंश’ तथा ‘नव परिमल’ जैसे लोकप्रिय काव्य-संग्रहों के माध्यम से साहित्य जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।उनके गद्य-संग्रह ‘इंद्रधनुष’ में जीवन,समाज और मानवता से जुड़े गहन विचारों की झलक मिलती है।साहित्य के साथ-साथ वे सामाजिक चेतना,महिला सशक्तिकरण,शिक्षा सुधार और युवा शक्ति के मार्गदर्शन से जुड़े कई अभियानों में इनका विशेष योगदान रहा है।दि ग्राम टुडे के प्रधान संपादक ने कहा कि साहित्यकार और जागरूक पत्रकार बंधु ही आज के भारत की सच्ची पहचान हैं,जो कलम से समाज में परिवर्तन की लौ जला रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *