
“आओ मतदान को राष्ट्रीय पर्व बनाएं
आओ चलें बूथ पर हम सब
लोकतंत्र के सजग प्रहरी बनकर
जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं”
मतदान हमारा अधिकार है। यही एक ऐसा अधिकार है जो हर वर्ग समाज ,गरीब ,अमीर, सबके लिए समान है। इसकी गरिमा को समझें और अपने मताधिकार का उपयोग कर राष्ट्र को सशक्त बनाएं।
मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व और कर्तव्य भी है। मजबूत लोकतंत्र, किसान, युवा , गरीब शोषित, पीड़ित ,मजदूर कल्याण व महिला उत्थान तथा देश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना वोट अवश्य करें। मतदान अधिकार है, देश का सम्मान है।
“सबसे बड़ा त्यौहार हमारा
यही कर्तव्य और अधिकार हमारा”
मतदान लोकतंत्र का अभिन्न अंग है। सभी को वोट देने का अधिकार है जिसका अर्थ है कि सभी भारतीय अपनी पसंद के प्रधानमंत्री के लिए वोट कर सकते हैं। मतदान करके हम बदलाव ला सकते हैं। मतदान करना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आप किसी कानून को तभी निरस्त कर सकते हैं जब अधिकांश नागरिक उससे सहमत हों। मतदान एक महत्वपूर्ण नागरिक कर्तव्य है जो हमारे देश के भविष्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है। मतदान राजनेताओं को उनके कार्यों के लिए जवाबदेह बनाए रखने में मदद करता है और हमारे लोकतंत्र के लिए रूपरेखा तैयार करता है।
“चुनाव नहीं मतदान करें
नवभारत का निर्माण करें”
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जहां हर नागरिक अपने वोट का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र है। देश के हर मतदाता का सरकार बनाने में अहम रोल होता है। सरकार बनाने के लिए हर एक वोट अमूल्य होता है। एक वोट से सरकार बनती है और बिगड़ती है। इसलिए हर किसी को निष्पक्ष तरीके से मतदान करना चाहिए और राष्ट्र के निर्माण में सहयोग देना चाहिए।
मतदान वह प्रक्रिया है, जिसकी मदद से देश की सामान्य जनता राजनीतिक राय व्यक्त कर सकते हैं। जिसमें लोग उन पसंद पसंदीदा राजनीतिक नेता को चुन सकते हैं।
“वोट डालने चलो रे साथी
लोकतंत्र के बनो तुम बाराती “
मताधिकार किसी सरकार या निगम द्वारा किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह को दिया गया अधिकार है। सरकार द्वारा जारी किए गए सबसे महत्वपूर्ण अधिकारों में से एक इतना महत्वपूर्ण है कि इसे ‘मताधिकार’ के रूप में जाना जाता है। वो है वोट देने का अधिकार है।
राज्य के नागरिकों को देश के संविधान द्वारा प्रदत्त सरकार चलाने अपने प्रतिनिधि निर्वाचित करने के अधिकार को मताधिकार कहते हैं। जनतांत्रिक प्रणाली मैं इसका बहुत महत्व होता है। लोकतंत्र की नई मताधिकार पर ही रखी जाती है।
राज्य के नागरिकों को देश के संविधान प्रदत सरकार चलाने के हेतु, अपने प्रतिनिधि निर्वाचित करने के अधिकार को मताधिकार कहते हैं। जनतांत्रिक प्रणाली में इसका बहुत महत्व होता है। लोकतंत्र की नई मताधिकार पर ही रखी जाती है।
चुनाव एक महापर्व है। लोकसभा के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
“देश के विकास में दिन अपना योगदान
हर हाल में करना है अपना मतदान
“सबसे बड़ा त्यौहार हमारा
यही वर्तमान और अधिकार हमारा
मतदान अधिकार है, देश का सम्मान है”
डॉ मीना कुमारी परिहार













