
कितना प्यार है मेरा देश,
जिसका हर्दय है मध्यप्रदेश l
यही हिंदू और मुस्लिमो की होती है होली,
पहचान हमारी विविधता और भाषा बोली ll
ऐसा है हमारा मध्यप्रदेश…
कहते है इसे बाघों का प्रदेश,
यहाँ उज्जैन, मैहर, और भोपाल विशेष l
प्रकृति ने दिया है ऐसा वरदान,
यहाँ है पचमडी और सांची स्तूप महान ll
ऐसा है हमारा मध्यप्रदेश…..
उधोगों का यहाँ है फैलाया जाल,
मैहर में है शारदादेवी और उज्जैन में महाकाल l
चित्रकूट में राम ने काटा है वनवास,
आज यहाँ चारों ओर है हरियाली और विकास ले
ऐसा है हमारा मध्यप्रदेश……
हमारे प्रदेश का मुख्य कार्य है कृषि,
यहाँ सिचाई के लिए है अनेको नदी l
किसानो ने दिलाया है इसे कृषि कर्मठ पुरुस्कार,
प्रदेश में तेज है विकास की रफ्तार ll
ऐसा है हमारा मध्यप्रदेश….
नंदकिशोर गौतम
(माध्यमिक शिक्षक)
शास. उच्च. माध्य. विधालय बकोडी, ब्लॉक कुरई
जिला सिवनी (म. प्र.)













