
रचना- लो आई ठंड
रचनाकार- नंदकिशोर गौतम (माध्य. शिक्षक) शास. उच्च. माध्य. विधालय बकोडी, ब्लॉक कुरई जिला सिवनी म. प्र.
वर्षा बीती, ठंड सी आई,
ओडो कंबल और रजाई l
गर्म कपड़ो की बारी आई,
चाय गर्म है सबको सुहाई l
ठंडे पानी से नाहना नही भाई,
गर्म पानी की याद जो आई l
माँ ने गर्म गर्म रोटी जो बनाई ,
हम सबको बड़ी सुहाई l
इस ऋतु में खूब सुहानी लगती धूप,
कितना सुन्दर लगता सूरज का ये रूप l
ठंडी हवा जब जोर से चलती,
रिंकी पिंकी खूब ठीतूरती l
मौसम बादल, आई सर्दी,
हम सब पहने मोती वर्दी l













