Uncategorized
Trending

सरायपाली पुष्प वाटिका में महिलाओं व बच्चों के लिए साइबर सुरक्षा एवं Good Touch–Bad Touch पर जागरूकता कार्यक्रम

सरायपाली, छत्तीसगढ़:
छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर आज पुष्प वाटिका, सरायपाली में महिलाओं और बच्चों को एकत्र कर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें मोबाइल सुरक्षा, साइबर फ्रॉड, हेल्पलाइन 1930, तथा बच्चों की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए Good Touch–Bad Touch जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ASI SARAIPALI नरेंद्र मार्कण्डेय ने बताया कि—
ऑनलाइन ठगी या संदिग्ध कॉल/मैसेज आने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।
मोबाइल में अनजान लिंक, ऐप या OTP कभी साझा न करें।
सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखें।
Good Touch – Bad Touch की जानकारी
बच्चों के लिए विशेष सत्र में उन्हें सरल भाषा में बताया गया कि—
कौन सा स्पर्श सुरक्षित (Good Touch) होता है,
कौन सा स्पर्श गलत (Bad Touch) माना जाता है,
और ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत माता-पिता, शिक्षक या भरोसेमंद बड़े को बताना क्यों ज़रूरी है।
बच्चों को यह भी समझाया गया कि उनकी बॉडी उनकी अपनी है, और किसी को भी बिना अनुमति उन्हें छूने का अधिकार नहीं है।
कार्यक्रम में ASI सरायपाली ने भी मौजूद रहकर वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए।
इस कार्यक्रम में कविता बाघर्ति, राधाचरण प्रधान , प्रतिभा दिनेश कर दिनेश कर ,मेनका दास सहित अन्य लोगों ने भी सुरक्षा के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए एवं कुछ घटनाओं को साझा किया ।
अंत में, सभी महिला प्रतिभागियों और बच्चों में सुरक्षा जागरूकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया गया।

श्रीमती प्रतिभा दिनेश कर
विकासखंड सरायपाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *