
शीर्षक – समझदार बेटा
कहते हैं लोग बेटा आज्ञाकारी होना चाहिए,
राम, कृष्ण और श्रवण कुमार जैसा संस्कारी होना चाहिए l
लेकिन हमारा तो मानना है कि,
बेटा समझदार व संस्कारी होना चाहिए ll
बेटा जो सच्चाई और अच्छाई को परखकर व्यवहार करे,
ऐसा समझदार व आदर्शवादी बेटा चाहिए l
बेटा ऐसा हो जो माता- पिता, गुरुओ व बड़ों का सम्मान करे,
ऐसा वर दो भगवन बेटा समझदार व गुणवान बने ll
बेटा ऐसा हो मेरा जो देश के आदर्शो का सम्मान करे,
बस मुझे ऐसा ही समझदार व संस्कारी बेटा चाहिए l
रचनाकार- नंदकिशोर गौतम (माध्य. शिक्षक)
शास. उच्च. माध्य. विधालय बकोडी, ब्लॉक कुरई जिला सिवनी म. प्र.













