
हे ईश्वर! हम पर कृपा को बरसाना है
दिलों में छपी हर बुराई को मिटाना है
मेरे दिल में व्याप्त तमस को दूर करना है
नित्य तुम्हारे चरणों में तन, मन, धन लगाना है
आपकी महिमा अपरंपार है
महिमा से हम आनंदित हो जाएं
इस आनंद को अपने जीवन में जिएं
हे परमेश्वर! आप हमें शपथ पर चलने की शक्ति और प्रेरणा प्रदान करें
क्या सही है क्या गलत है
का चुनाव कर सकें
धन समृद्धि से भरपूर रहें
आप संपूर्णता प्रदान करें
अच्छे मार्ग पर चलकर धन कमाएं
इतनी शक्ति दो कि मान और सम्मान पाएं
हे ज्ञान स्वरूप परमेश्वर! आपके बताएं मार्ग पर चल सकूं
ज्ञान के भंडार को अर्जित कर सकूं
हे करुणा के सागर! दिन प्रतिदिन हमारी उन्नति हो, प्रगति हो
हे परमपिता परमेश्वर! हमारा मन
पवित्र व पावन होकर
सदैव आपके चरणों में समर्पित रहे
हमारा प्रत्येक क्षण शुभ हो, मंगलमय हो
आपका प्रेम समस्त संसार में नदियों के प्रवाह के रूप में, हवा के रूप में
हमें निरंतर जीवन देता रहे
हमारी जीवनी शक्ति को बढ़ाएं
डॉ मीना कुमारी परिहार












