नावाचारी शिक्षिका (कवियत्री) रीना पटले “टीचर आइकन अवार्ड 2026” से होंगी सम्मानित*

उद्घोष शिक्षा का नया सवेरा उत्तराखंड पीरान क्लियर सेफील्ड स्कूल रुड़की हरिद्वार में पंचम वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह 11 जनवरी 2026 रविवार को आयोजित भव्य कार्यक्रम में श्रीमती रीना पटले शासकीय हाई स्कूल ऐरमा, कुरई जिला- सिवनी मध्यप्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, सराहनीय, उल्लेखनीय नवाचारी कार्यों के लिए टीचर आइकन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा उपरोक्त सम्मान के लिए चयनित होने पर शिक्षिका एवं कवियत्री श्रीमती रीना पटले अपने आप में गौरवान्वित महसूस कर रही है, साथ ही परिवार व शिक्षक समाज में भी काफी खुशी की लहर है। शिक्षा के साथ-साथ इन्हें साहित्यिक क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट रचना कार्यों हेतु राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न सम्मानों एवं उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है।
रीना जी आज भी लगातार अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, समयबद्धता, समर्पित भाव एवं विभिन्न नवाचारों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।
टीचर आइकन अवार्ड के लिए चयन होने पर उद्घोष नया सवेरा उत्तराखंड के संस्थापक आदरणीय संजय वत्स सर जी एवं चयन समिति के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करती हैं।












