Uncategorized
Trending

अंतःयुद्ध


संवेदनाओं के सागर में जब भी मैं डुबकी लगाता हूँ,
वेदनाओं की गहराइयों से एक प्रबल इच्छा उभर आती है।
मन रणधीर-सा विजेता है मेरा,
जो आज तक किसी युद्ध में हारा नहीं।
संघर्षों की धूल से तपकर
उसने हर हार को जीत में बदला है।
पर इच्छाओं की ही एक इच्छा ने
मन को धीरे-धीरे लालसा से भर दिया,
और विजेता हृदय भी
अपने ही भीतर के युद्ध से जूझने लगा।

आर एस लॉस्टम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *