Uncategorized
Trending

हिंदी के स्तंभ डॉ. कवि संगम त्रिपाठी सम्मानित, एस.एच.एम.वी फाउंडेशन ने दी गौरव डॉक्टरेट।

हैदराबाद स्थित एस. एच. एम. वी. फाउंडेशन द्वारा हिंदी भाषा की सेवा, प्रचार-प्रसार तथा राष्ट्रभाषा अभियान में विगत 35 वर्षों से निरंतर योगदान देने के लिए डॉ. कवि संगम त्रिपाठी (जबलपुर, मध्यप्रदेश) को “गौरव डॉक्टरेट” की मानद उपाधि प्रदान की गई।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. गुंडाल विजय कुमार ने कहा कि डॉ. कवि संगम त्रिपाठी हिंदी साहित्य और हिंदी आंदोलन के एक सशक्त स्तंभ हैं। ऐसे समर्पित हिंदी सेवक को यह सम्मान प्रदान करना संस्था के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि डॉ. त्रिपाठी का जीवन और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों एन. श्रीकांत रेड्डी, जे. श्रीधर, जे. राजु, कुलयी स्वामी, रोजा, संगीता सहित अन्य सदस्यों ने डॉ. कवि संगम त्रिपाठी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एस. एच. एम. वी. फाउंडेशन द्वारा दिया गया यह सम्मान हिंदी भाषा के प्रचार, संरक्षण और राष्ट्रभाषा के सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का प्रतीक माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *