Uncategorized
Trending

आयुष्मान भारत उमंग कार्यक्रम


आरोग्य दूत बनेंगे शिक्षक, बच्चों को मिलेगी जीवन कौशल की शिक्षा
आशीर्वाद पैलेस सिवनी में आयोजित प्रशिक्षण, आयुष्मान भारत उमंग कार्यक्रम अंतर्गत उमंग स्कूल हेल्थ एवं वैलनेस कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है जिसमें शासकीय विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक अध्यापन कार्य करने वाले एक महिला एवं एक पुरुष शिक्षक को हेल्थ एवं वैलनेस एंबेसडर (आरोग्य दूत) के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है शिक्षकों के चयन के दौरान यह सुनिश्चित किया गया है कि वे संचार कौशल में दक्ष हों स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति रुचि रखते हों, एवं तंबाकू अथवा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन ना करते हों, प्रशिक्षित हेल्थ एवं वैलनेस एंबेसडर (आरोग्य दूत) द्वारा विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं को मित्रवत वातावरण में स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल से संबंधित शिक्षा प्रदान की जाएगी जिससे विद्यार्थी बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं साझा कर सकें तथा सही जानकारी के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी विकासखंड के प्रत्येक माध्यमिक शाला के दो शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए जिले के 10 शिक्षकों को राज्य स्तर पर मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया गया है। जिनके माध्यम से यह आवासीय प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है।
दिनांक 12/02/2026 से 14/02/2026 के बेच में मास्टर ट्रेनर श्रीमती रीना पटले (मा.शि.) हाई स्कूल ऐरमा विकासखंड कुरई, जिला सिवनी (मध्य प्रदेश ) ने अपने साथियों के साथ प्रशिक्षण दिया और बताया कि, उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन कौशल शिक्षा प्रदान करना विद्यालयों को तंबाकू मुक्त बनाना बच्चों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रखना किशोरियों को माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत प्रत्येक छात्र का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड (हेल्थ आईडी) तैयार करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *