Uncategorized
Trending

उत्कर्ष प्रकाशन एवं राष्ट्रीय काव्य संग्रह मंच के संयुक्त तत्वावधान में पुस्तक लोकार्पण,सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन।

मेरठ : : बीती 16 मई को उत्कर्ष प्रकाशन एवं राष्ट्रीय काव्य संग्रह मंच मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में पुस्तक लोकार्पण,सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन दीवान गिरी गोस्वामी ममता गोस्वामी ट्रस्ट मेरठ में किया गया। इस समारोह में उत्कृष्ट गज़लकार मंगल सिंह ‘ मंगल ‘की चार पुस्तकों दर्द ए दिल, धर्मांजलि, महामारियाँ, मुक्तिकांजलि का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. किरण सिंह जी ने एवं संचालन सुरेंद्र खेड़ा जी ने किया। मुख्य अतिथि आर. के. भटनागर पूर्व कमिश्नर तथा विशिष्ट अतिथि श्री दीवान गिरी ( पूर्व डी. एस. पी.), डॉ. गीता शर्मा ( कनाडा), डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के प्रख्यात कवि, गीतकार ( खुर्जा ) रहे।कार्यक्रम में डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ को प्रशस्ति पत्र, नकद धनराशि का लिफाफा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *