
विषय – गर्मी की छुट्टी
विधा- बाल कविता
लो गर्मी की छुट्टी आई,
खालो-पीलो खूब रस मलाई l
लो गर्मी की छुट्टी आई,
छोड़ दो करना सभी पढाई।।
लो गर्मी की छुट्टी आई,
हँसता-खेलता राजू भाई l
लो गर्मी की छुट्टी आई,
दादी ने फिर कथा सुनाई ll
लो गर्मी की छुट्टी आई,
खेलो-कूदो खाओ मिठाई l
लो गर्मी की छुट्टी आई,
सुबह- शाम सब करो पढाई।।
रचनाकार- नंदकिशोर गौतम
( माध्यमिक शिक्षक)
शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय बकोड़ी, ब्लॉक कुरई, जिला सिवनी, म. प्र.
पिन कोड 480771












