Uncategorized
Trending

डॉ सुनील कुमार तिवारी को मिला गौरैया भूषण सम्मान

ईको विंग फाउंडेशन द्वारा इटावा मे गौरैया संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया | जिसमे जाने माने शिक्षाविद, साहित्यकार एवं पर्यावरण के प्रति समर्पित डॉ सुनील कुमार तिवारी को उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अथिति डॉ अनिल पटेल वन संरक्षक एवं निदेशक लायन सफारी इटावा एवं विशिष्ट अतिथि हीरालाल यादव वरिष्ठ वैज्ञानिक डी आर डी ओ रहे | कार्यक्रम की संयोजिका डॉ सुनीता यादव ने बताया की परिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने गौरैया को पुनः अपने घर मे बुलाने के लिए सभी को अपने घर मे घोंसले लगाकर दाना पानी रखना चाहिए | समाज मे जागरूक करने के लिए 100 उत्कृष्ट सामाजिक कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया है | डॉ हीरालाल यादव वरिष्ठ वैज्ञानिक डी आर डी ओ ने बताया कि डॉ सुनील कुमार तिवारी ने शिक्षा के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करते हुए उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों पढ़ायी जाने वाली सारंगी, आनंदमय गणित का लेखन कास्टमाइजेशन किया है इसी प्रकार एन सी ई आर टी के कक्षा 3 से 5 तक की गणित मेला एवं कक्षा 6 से 8 तक की गणित प्रकाश का कस्टमइजेशन हिंदी अनुवाद किया है | साहित्य के क्षेत्र मे अनोपचारिक शिक्षा के प्रति दृष्टिकोण, स्वतंत्र भारत की शिक्षा नीतियाँ, वैदिक गणित सहित दर्जनों पुस्तकों एवं प्रशिक्षण मॉड्यूल का लेखन किया है | पर्यावरण के क्षेत्र मे कई संगठनों के साथ मिलकर गौरैया के संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे है | डॉ सुनील कुमार तिवारी के सम्मान प्राप्त करने मे सभी सहयोगियों मे उल्लास एवं ख़ुशी है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *