Uncategorized
Trending

प्रकृति

विषय- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस
विधि- कविता


22 मई का बड़ा सुहाना है दिन,
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस को बनाये हम रंगीन l
पेड़- पौधे लगाकर करे हम हरियाली,
पशु- पक्षियों का संरक्षण कर मनाये हम खुशयाली ll

जैव विविधता प्रकृति का है उपहार,
पशु- पक्षी, पेड़- पौधे है हमारे जीवन का आधार l
प्रकृति का ये है सुंदर हार,
इनकी रक्षा करना ही है हमारे जीवन का सार ll

जैव विविधता है अनमोल,
यही हमारे लिए का है मोल l
प्रकृति का संरक्षण है अनमोल,
ये ही मानव जीवन का अंतिम मोल ll

आइये हम सब करे संकल्प,
प्रकृति का नही है कोई विकल्प ll
हम सब को इसे बचाना है,
पर्यावरण को सुरक्षित बनाना है ll

रचनाकार- नंदकिशोर गौतम
(माध्यमिक शिक्षक)
शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय बकोड़ी
ब्लॉक कुरई, जिला सिवनी, म प्र. पिन कोड 480771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *