
तेरे शिवाय कोई नहीं है अपना रे कन्हैया
तुम बनाए रखना अपनी कृपा रे कन्हैया
बीबी बच्चे ये सब मतलब के है रे कन्हैया
तुम बनाए रखना अपनी कृपा रे कन्हैया
दूर दूर तक कोई नहीं अपना नजर आता है
जिसको पैसा देता हूँ वही अपना होता है
इससे ज्यादा क्या कहें हम तुमको रे कन्हैया
तुम बनाए रखना अपनी कृपा रे कन्हैया
देख लिया बीबी बच्चे कैसा रिश्ता निभाया है
बिना पैसा के वो तो पल भर में भगाया है
बिना पैसा के है न कोई अपना रे कन्हैया
तुम बनाए रखना अपनी कृपा रे कन्हैया
चन्दे पासवान उर्फ अलबेला जी मधुबनी बिहार से,












