
विषय- नाश मुक्ति
विधा- कविता
तंबाकू सेवा जीवन के लिए जहर है,
ये जीवन में भर देता कहर है l
तंबाकू के सेवन से जीवन होता है नष्ट,
ये हमारे फेफड़ों को कर देता है भष्ट ll
इसीलिए तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ों,
यही है हमारा संदेश l
तंबाकू से बनते गुटखा, बीड़ी और सिगरेट,
ये मानव जीवन को देते मेट l
इन से सब दूरी बनाओ,
छोड़ दो ये जहरीली भेट ll
इसीलिए तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ों,
यही है हमारा संदेश l
जिंदगी है अनमोल बड़ी,
इसका करो तुम सम्मान सही l
नशे की आदतों को छोड़कर,
पाओ फिर से स सम्मान यही ll
इसलिए तंबाकू छोड़ो , जीवन जोड़ों,
यही है हमारा संदेश l
इससे पैसे की होती है बर्बादी,
स्वस्थ भी होता है खराब l
थोड़े से इस नशे के कारण,
जीवन जीवन बनता है अभिशाप ll
इसीलिए तंबाकू छोड़ो जीवन जोड़ो,
यही हमारा संदेश l
रचनाकार- नंदकिशोर गौतम
( माध्यमिक शिक्षक)
शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय बकोड़ी,
ब्लॉक कुरई, जिला सिवनी, म. प्र.,पिन कोड 480667












