
आओ बंदे! नैतिकता का करें प्रसार
नैतिक मूल्य ही है जीवन का आधार
आओ हम सब मिलकर करें प्रयास
जाति -पाति का न करें कभी भेदभाव
ना करें आपस में बैर ऐसा करें बदलाव
नैतिक मूल्य का अनुसरण करो
ऐसा सुसंस्कृत बनो
आज लोग एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं जीवन के इस सफर में
स्वयं के जीवन से ज्यादा तनाव रखते हैं दूसरों के सुखी रहने में
छल कपट की दुनियां में जल रहा है आज हमारा देश
नैतिक शिक्षा का प्रसार है बहुत जरूरी
इसके बिना जीवन है अधूरा
अपने अंदर के तम को मिटाओ
प्रकाश का दंभ अपने अंदर भर दो
विद्यालयों एवं कॉलेजों निश्चित हो नैतिकता का प्रसार
ताकि सीख सकें हमारे नौनिहाल
आने वाला भविष्य सुखद बन जाए
ऐसा हम सब मिल संस्कार जगाएं
मानवता के धर्म को अपनाएं
ईर्ष्या और बैर की भावना को भगाएं
मानव जीवन को सफल बनाएं
ऐसा हम सब कुछ कर जाएं
तुम्हारे लिए मंजिल दूर नहीं जब तुम
नैतिकता का पाठ अपनाओगे
तभी हमारा देश विकसित होगा
और हम विकास की ओर अग्रसर करेंगे
डॉ मीना कुमारी परिहार












