
सपने यूं ही नहीं आया करते
सपना बहुत कुछ इशारे कर जाते
जिंदगी खुशनुमा बनाने के लिए
सपनों को हकीकत करना
हर मानव का उद्देश्य होता है
सपनों में आस्था रखना होता है
सपने चाहे सोते हुए देखें या जागते हुए
सपने तो एक लाश की तरह होते हैं
ये तो मानव पर निर्भर करता है
लाश की तरह अचेत अवस्था में
पड़ी हुई सपनों को जगाएं और उसे
मुकम्मल करने के लिए
सपनों को साकार करने के लिए जगाएं
विश्वास और हौसलों के साथ कर्म को अनवरत करते रहें
मानव के अथक प्रयास से हम सब निश्चित रूप से लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं
हर प्राणी सुखमय जिंदगी जी सकते हैं
हे प्राणी! आओ हम करें कुछ खास
जगाएं हम सपनों की लाश
जिस सपनों को पूरा करने के लिए मानव अपनी नींद भी भूल जाता है
जो अथक प्रयास और विश्वास के साथ सपनों को
पूरा करने का प्रयत्न करता है
उसका साथ ईश्वर हर हाल में निभाता है
जो कभी भी नहीं मानते अपनी हार
वही सफल हो पाते हैं हर बार
डॉ मीना कुमारी परिहार












