Uncategorized
Trending

स्वातंत्र्य वीर सावरकर जयंती को समर्पित रहा कल्प भेंटवार्ता मंच।

जबलपुर की प्रबुद्ध साहित्यकार श्रीमती रश्मि पाण्डेय शुभि कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित।

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि संस्था परिवार के स्वातंत्र्य वीर सावरकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जबलपुर मप्र की विद्वान साहित्यकार श्रीमती रश्मि पाण्डेय शुभि जी को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया गया।

रोचक प्रश्नोत्तरी के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में कल्प भेंटवार्ता संयोजक श्रीमती कीर्ति त्यागी ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी स्वातंत्र्य वीर सावरकर जी का जीवन अदम्य साहस, और विचारों की दृढ़ता का प्रतीक है क्रांतिकारी होने के साथ – साथ वह विद्वान लेखक, विचारक, एवं समाजसेवी भी रहे। उनकी जयंती पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने देश के प्रति ईमानदार रहें। अपने कर्तव्यों का पालन करें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि को सम्मानित करते हुए समाजसेवी, साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्थापक द ग्राम टुडे समाचार पत्र समूह, संरक्षक दिव्य गंगा सेवा मिशन डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी ने श्रीमती पाण्डेय को फायकू रचना के माध्यम से सुखमय समृद्ध जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *