Uncategorized
Trending

काव्य के अनमोल मोती राष्ट्रीय काव्य मंच पर दिनाँक 6 सितम्बर 2026 को काव्यगोष्ठी संपन्न हुई

काव्य के अनमोल मोती राष्ट्रीय काव्य मंच पर दिनाँक 6 सितम्बर 2026 को काव्यगोष्ठी संपन्न हुई।जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से कवि/कवित्रियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री विजय डांगे जी ने संगीतमय सरस्वती वंदना से सुमधुर स्वर में किया।मंच संचालन मंच की संस्थापिका/अध्यक्ष सुमन गर्ग जी एवं सह संचालन श्री प्रदीप कुमार शर्मा जी ने अपनी प्रभावशाली शैली में किया।
कवि कृष्ण कुमार गुप्ता जी, डॉ रत्नेश गुप्ता जी, रमापति मौर्य जी, डॉ बलवंत सिंह राणा जी,राघव सचिन जी, श्वेता श्रीवास्तव जी,मदन शास्त्री धरैल जी, प्रवीण कुमार जी,राकेश पंवार जी, आम प्रकाश लटियाल जी, नीरल मंगला जी,सोनी स्वराज जी आदि ने अपनी मोहक एवं सुरमयी प्रस्तुति में आभासी मंच की गरिमा में चार चांद लगा दिए।सबने एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट कोटि की रचनाओं का स – स्वर पाठ किया।
मंच इन सबको धन्यवाद देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

आयोजक :- काव्य के अनमोल मोती ( हृदय सागर के मर्मज्ञ) दिल्ली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *