
जन्म दिवस __
जन्म दिन पावन और महान।
हमेशा बना रहे सम्मान।।
स्वस्थ तन, चिंतन स्वच्छ रहे।
प्रफुल्लित मति, चित, बुद्धि रहें ।।
शरद_सत, सात्विक जीवन हो।
साथ मे सद्गुण का धन हो।।
रहे मानव गरिमा का ध्यान।
हमेशा बना रहे सम्मान।।
जन्म दिन का ऐसा मौका।
दिवाली सा लेखाजोखा। गलत को कहांकहां रोका ?
कहां पर खाया है धोखा ?
मिटाओ ये सारे व्यवधान।
हमेशा बना रहे सम्मान।।
आपका जीवन धन्य बने।
प्रेम रस से सदभाव सने।।
संपदा, सद्गुण की उपजे।
रोज दीपों की साज सजे।।
लुटाओ जग में मृदु मुस्कान।
हमेशा बना रहे सम्मान।।
दबी जो भी विभूतियां हैं,
उन्हें ही अब विकसाना है।
जगत के क्षुद्र तत्वों को,
जागरण से भगाना है।।
बनो ओजस, तेजस, बलवान।
हमेशा बना रहे सम्मान।।
डा शिव शरण श्रीवास्तव “अमल”













