Uncategorized
Trending

शिक्षा और संस्कार

शिक्षा और संस्कार
देश की हो पहचान
जब पढ़ा लिखा हो हर इंसान
देश की उन्नति प्रगति
शिक्षा ही देती गति
जब हो अच्छी शिक्षा
तो आयेंगे उत्तम संस्कार
शिक्षा देती हैं सकारात्मक विचार
शिक्षा देती हैं अच्छा करो व्यवहार
शिक्षा है अनमोल रतन
अब पाने की करो जतन
शिक्षा ही है ऐसा संस्कार
शिक्षा से पहचाने संसार
शिक्षा है ज्ञान का दीप
जो इंसान को देता प्रदीप
शिक्षा देती हैं ज्ञान
शिक्षा से बनता महान
शिक्षा ही बनाती संस्कारवान
इसी से होता हैं स्व निर्माण
जिससे समाज देश बनता हैं
असाधारण
शिक्षा ऐसा संस्कार है
कोई भी ले सकता है
महान बन सकता हैं
फैलाओ शिक्षा का संदेश
संस्कारवान हो हमारा भारत देश

डॉ अशोक जाटव व्याख्याता भोपाल मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *