
हमने देखा है ,मंदिरों में बंधे
मन्नतों के धागे
ये अनगिनत धागे एक सबूत
होते हैं कि
ईश्वर ने हर इंसान की जिंदगी में
कुछ न कुछ अधूरा है
तभी तो भगवान के मंदिर में
अरदास करते हैं और अपनी मुराद को पूर्ण करने के लिए
अर्जी धागे के रूप में लगाते हैं
मन्नता के धागे में होती है अद्भुत शक्ति
हर कोई पानै की चाहत में करते हैं भक्ति
हार जाएगी हर विपदा अटूट आस्था के समक्ष
चलो चलते हैं विश्वास के बंधन में बंधकर
मन्नतों के धागे को बांधकर करते हैं
हम नई शुरुआत
मन्नतों के धागे ईश्वरीय शक्ति कीआस्था को जताते
इच्छा पूर्ति होने पर मन्नतों के धागे पेड़ों में बांध आते हैं
ईश्वर को आभार व्यक्त करते हैं
एक नई सुबह जरूर आएगी
सुकून भरी हमारी जिंदगी होगी
जरूर पूरी होगी हमारी आस
डॉ मीना कुमारी परिहार













