Uncategorized
Trending

प्रेम में दिखावे की जगह सच्चाई होती है

प्रेम में दिखावे की जगह सच्चाई होती है, स्वार्थ की जगह समर्पण होता है, और अधिकार से अधिक सम्मान होता है। यह मन के उस कोने में बसता है, जहाँ विश्वास की लौ कभी बुझती नहीं।
जब कोई व्यक्ति आपकी मुस्कान में अपनी खुशी देखे, आपके आँसुओं में अपनी पीड़ा महसूस करे, और हर परिस्थिति में आपका साथ निभाने की चाह रखे, वही भावनात्मक प्रेम कहलाता है।
प्रेम शब्दों का मोहताज नहीं होता, एक खामोश नजर, एक स्नेहिल स्पर्श, या बस किसी की चिंता कर लेना भी इसकी गहराई को व्यक्त कर देता है।
प्रेम का सबसे सुंदर रूप वही है, जो आत्मा को छू जाए, जो रिश्तों को मजबूती दे, और जीवन को नई ऊर्जा से भर दे।
प्रेम आँखों की चमक में, अनकहे शब्दों में, और मौन की भाषा में भी अपनी कहानी कह जाता है। जब किसी की खुशी में अपने सपनों की मुस्कान दिखाई दे, और उसकी पीड़ा में अपना हृदय भी भीग जाए, तब प्रेम भावनाओं की गहराई तक पहुँच जाता है। न इसमें स्वार्थ होता है, न किसी अधिकार की ज़िद, बस एक सच्ची चाह होती है— किसी का जीवन खुशियों से भर जाए।
भावनात्मक प्रेम आत्मा का वह संगीत है, जो बिना किसी वाद्य के भी सुनाई देता है। यह वह दीपक है, जो दूरी, समय और परिस्थितियों के तूफ़ानों में भी अपनी लौ को बुझने नहीं देता।
प्रेम जब भावनाओं से जुड़ता है, तो केवल रिश्ता नहीं बनता, बल्कि दो हृदयों के बीच एक ऐसा विश्वास जन्म लेता है, जो जीवन भर साथ चलता है।

डॉ रुपाली गर्ग
मुंबई महाराष्ट्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *