Uncategorized
Trending

साइकिल

मेरे बच्चो मैं हूँ साइकिल रखना मुझे संभाल के,
मुझसे तुमको क्या हैं फायदे, देखो कितने कमाल के।

मुझे चलाने से तुम्हारी कसरत भी हों जाती है,
तन मन सवस्थ रहता है चुस्ती भी भर जाती है,
इसलिए तुम रोज चलाओ साइकिल ख़ुशी 2उछल के……..।

मुझे चलाने से तुम्हारी जेब भी खाली नहीं होती,
पेट्रोल, डीजल की चिंता भी तुमको नहीं सताती,
पेडल मार मार के चलाओ प्रदूषण को भगा के……….।

मुझे चलाने से तुम्हें रख रखाव की टेंशन भी नहीं,
कहीं भी मुझे टिका दो गिरने की सूरत नहीं,
मैं छोटी, सस्ती हूँ पर हूँ कितने काम की…………।

तो बच्चो मुझे चलाने के फायदे देखे तुमने,
रोज मेरा उपयोग करोगे, क्या ये सोच लिया तुमने,
मैं सदा तुम्हारे काम आऊँगी, रखना मुझे संभाल के………।

प्रभा बच्चन श्रीवास्तव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *