Uncategorized
Trending

पर्यावरण


आओ मिलकर करे संकल्प
पर्यावरण के लिए करो प्रकल्प
नीर हो निर्मल
समीर हो उज्जवल
जब होगा पर्यावरण सबल
हर प्राणी की होगी सुरक्षा
स्वस्थ जीवन हो सबकी आकांक्षा
पर्यावरण को बनाओ बेहतर
खूब लगाओ पेड़ पौधे बचाओ जल
तो सुंदर होगा आने वाला कल
एक पेड़ मां के नाम
सभी करो ये पुण्य काम
करो संकल्प हरियाली हो हर घर
पर्यावरण हैं प्रकृति का आवरण
तो स्वच्छ होगा वातावरण
धरती,जल,वायु, आकाश
इनसे ही है जीवन की आस
पर्यावरण हैं अनमोल रतन
इसे बचाने का करो जतन।

डॉ अशोक जाटव व्याख्याता भोपाल मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *