
आओ हम पेड़ लगाएं
धरती पर हरियाली लाएं
धरती को स्वर्ग बनाएं
प्रकृति की है यही मनुहार
पेड़ लगाओ हजार बार
आओ हम मिलकर कसम खाएं
धरती को हरा-भरा बनाएं
सर्दी ,गर्मी ,बरसात सब सहते
नहीं कभी हमसे कुछ कहते
फल,फूल और मेवे हमें हैं देते
हम सब मिलकर है खाते
पेड़ों से मिलता हमें ऑक्सीजन
जिससे जीवित रहते हैं हम
पेड़ों से हमें मिलती औषधियां
जिससे मिटती सारी व्याधियां
पेड़ों से हमें मिलती मधुर छाया
जिससे ठंडी हवा ठंड करती काया
पेड़ों को ना काटो रखना है हमेशा ध्यान
ये धरती का है अमूल्य प्रधान
आओ हम पेड़ लगाएं पेड़ लगाएं
प्रकृति को हम बचाएं
धरती को पेड़ों से सजाएंगे
जीवन सबका बचाएंगे
डॉ मीना कुमारी परिहार













