
विषय- हिम्मत
विधा- कविता
चाहे राह में,
कितनी भी बाधा आए,
आशा को न मरने देना l
चाहे सपने धुंधला जाए,
हे प्रभु हिम्मत कभी न हारने देना ll
छोटे- छोटे कदमो से चलकर,
राहें नये- नये बनाये l
मन में दृढ़ विश्वास रहे तो,
हम हर काम सफल कर जाये ll
छल- कपट से दूर रहें हम,
श्रम को बस अपनाये l
जब सारे सपने सच होंगे तब,
सक्षम खुद हो जाये ll
शक्ति और निष्ठा से अपनी,
हर डर दूर भगाये l
पार करें हम हर बाधा को,
हिम्मत कभी न हारे ll
रचनाकार- नंदकिशोर गौतम (माध्यमिक शिक्षक)
शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय बकोड़ी,
ब्लॉक कुरई, जिला सिवनी, म. प्र., पिन कोड 480771











