
आओ एक कदम उठाएं,
नशा मुक्ति अभियान चलाएं,
हर जन जन को इससे बचाएं,
नशा है एक जानलेवा बीमारी,
इंसान फिरता नशा के लिये मारी मारी,
आओ संकल्प उठाएं,
नशा मुक्ति अभियान चलाए।
नशा से होता कई परिवारें बर्बाद,
कब होगा नशा मुक्ति से मानव का जीवन आजाद,
आओ जगाएं हर गांव गली,
नशा मुक्ति हो जीवन सबकी,
हर जन जन को जागरूक बनाएं,
नशा मुक्ति अभियान चलाएं।
धूम्रपान तम्बाकू सिगरेट है,
नशा को बढ़ावा देने के स्रोत,
इन सबको दूर भगाएं,
विश्व में शांति फैलाएं,
हर जन जन में आत्मविश्वास जगाएं,
नशा मुक्ति अभियान चलाएं।
लक्ष्य पर नयन टिकाए रखना,
हर मानव मानव को समझाना,
नशा मुक्ति है धैय हमारा,
साहस के कदम उठाएं,
नशा मुक्ति अभियान चलाएं।
न करो मानव मानव में भेद,
मानवता का दीप जलाओ,
हर जन जन में रहे भाईचारा,
वसुदेव कुटुंबकम का पाठ पढ़ाओ
हर जन जन में एकता का सदभाव जगाएं,
नशा मुक्ति अभियान चलाएं।
नलिनी शैलेन्द्र दास
सरायपाली छत्तीसगढ़











