
आज के युवा भारत का नशा एक फैलता हुआ फैशन है
जिंदगी को एंजॉय करने का एक जबरदस्त टशन है
गुटखा पान तंबाखू लिकर का ही युवाओं मे क्रेज है
गर्त मे जाती हुई जिंदगी की बरबादी का अहम फेज़ है
झूठी शान गम निराशा असफलता को छदम भुनाने का जरिया बना डाला
माफियाओं के फैले जंजाल मे खुद को ही बेमौत जला डाला
नशे के गिरफ्त मे फंसाकर युवा भारत को लक्ष्य किया जा रहा है
विकसित भारत के सपनों को बेतरतीब कुचला जा रहा है
नशे के कुचक्र को साधने की समाज सरकार की अहम जिम्मेदारी है
नशे को कानूनन प्रतिबंधित करना ही सारगर्भित समझदारी है
स्वास्थ्य शरीर ईश्वर की मनुष्य के प्रति एक दुर्लभ नियामत है
शरीर की हिफाजत ही उस मालिक की सच्ची इबादत है
हे युवा देश के नौनिहाल देश के उज्जवल भविष्य के आधार हो
नशे से दूर सँवार खुद का भविष्य कि हासिल उपलब्धियां अपार हो
संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र











