Uncategorized
Trending

गणपति वंदन

सायली छंद

वक्रतुण्ड
विघ्न विनाशक
भक्तों के सुखदाता
मंगलमय आशीष
गणराय

गजवदन
मोदक प्रिय
सिद्धि- रिद्धि स्वामी
करुणा बरसे
अंतर्यामी

गणनाथ
प्रथम पूज्य
ज्ञान सुधा बरसाकर
दीप जलाओ
चमकाओ

गणपति
संकट भगाओ
विनय हमारी सुनकर
हरो पीड़ा
गजानन


डाॅ सुमन मेहरोत्रा ‘सुरभि’
मुजफ्फरपुर, बिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *