Uncategorized
Trending

भजन

कहीं धूप कहीं है छाया कहीं टुटा है मकान
भगवान रे भगवान तेरी महिमा है महान
कोई हंसता रोता किसिका टूटा है अरमान
भगवान रे भगवान तेरी महिमा है महान

तूं हीं आग और पानी है तूं हीं परेशानी है
तूं हीं इस जीवन का तूं हीं एक कहानी है
तूं हीं आत्मा परमात्मा है जाने हैं जहांन
भगवान रे भगवान तेरी महिमा है महान

तूं हीं दया माया है और तूं हीं दयावान है
तूं हीं इस धरती का तूं हीं एक भगवान है
तूं हीं जीवन मृत्यु है और तूं हीं जीवन दान
भगवान रे भगवान तेरी महिमा है महान

तूं हीं दिन और रात है तूं हीं सूखा बरसात है
तूं हीं अंत अनंत है और तूं हीं आदिनाथ है
सुबह शाम हर घड़ी अलबेला करें गुणगान
भगवान रे भगवान तेरी महिमा है महान

चन्दे पासवान उर्फ अलबेला जी मधुबनी बिहार से,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *