
विषय- पुलिस का डंडा
विधा- कविता
खाकी वर्दी देश की शान है,
इसी से होता कानून का सम्मान है l
जब- जब होता अपराध व अन्याय है,
तब- तब पुलिस का डंडा, अपराधियों का तोड़ता अभिमान है ll
पुलिस के हाथ में अनुशासन की होती डोर है,
चोर व अपराधियों के लिए ये होते कलभोर है l
जब कोई करता अपराध या चोरी है,
तब पुलिस का डंडा उठता बन कर शोर है ll
पुलिस की लाठी ,
कानून व्यवस्था बनाने के काम आती है l
गलत राह पर चलने वालों को,
सही राह पर चलना सिखाती है ll
पुलिस का डंडा,
सुरक्षा व अनुशासन का होता प्रतीक है l
ये अपराधियों व असामाजिक तत्वों के लिए सजा,
और आम जनता के लिए ,
होतासुरक्षा का ढाल है ll
रचनाकार- नंदकिशोर गौतम
(माध्यमिक शिक्षक)
शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय बकोड़ी, ब्लॉक कुरई, जिला सिवनी म. प्र., पिन कोड 480771













