Uncategorized
Trending

पहचान

मां ने जीना सिखाया ,
तो पिता ने जीने का मतलब बतलाया,
मां ने प्यार दिखाया,
तो पिता ने प्यार का सही  दायरा  बतलाया ।

एक उम्मीद, एक विश्वास ,
त्याग और साहस ,
भावनाओं का चित्रण  है ,
पिता घर की बुनियाद  है ।

मान ,पहचान और आधार ,
पिता से ही फरमाइश,
आदर सम्मान और मुस्कान ,
पिता के प्यार से महका चंदन है ।

हिम्मत , आस और खुशी ,
बाहर से सख्त अंदर से नरम,
उसके दिल में दबे दर्दों का सागर हैं
पिता संघर्षों में हौसले की दीवार है।

पिता हमेशा खुशनुमा एहसास है ,
पिता परेशानियांसे लड़ने की दो धारी तलवार है ,
जागीर,एहसास औरजमीर है,
हर बच्चा माता-पिता को पाकर अमीर हैं।

डॉ रुपाली गर्ग नारी स्वर
मुंबई महाराष्ट्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *