Uncategorized
Trending

नशा निरोधक दिवस पर

नशा_जीवन की बरबादी

मानव जीवन है अनमोल
क्यों इसे
नशे की आग में झोंक रहा।

मानव जीवन है अनमोल
क्यों इसे
धुंए में उड़ा रहा।

कमाया धन बड़ी मेहनत से
क्यों इसे
व्यसन में गवां रहा।

हर नशा धीमा जहर है
क्यों जीवन
बरबाद कर रहा।

नशा नाम है मौत का
क्यों इसे
निमंत्रण दे रहा।

नशा नाश का मूल है
क्यों इसे
तू न समझ रहा।

डॉ. दीप्ति खरे
मंडला(मध्य प्रदेश)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *