सोनवर्षा भागलपुर के साहित्यकार कुमार धनंजय सुमन कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित।

कालिंदी चरण पाणिग्रही का साहित्य युगों तक साहित्य जगत का पथ आलोकित करता रहेगा – कीर्ति त्यागी
प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि संस्था परिवार के द्वारा आयोजित कालिंदी चरण पाणिग्रही जयंती विशेष साहित्यिक साक्षात्कार कार्यक्रम कल्प भेंटवार्ता में सोनवर्षा भागलपुर के साहित्यकार कुमार धनंजय सुमन को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया गया।
रोचक प्रश्नोत्तरी के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में कल्प भेंटवार्ता में आमंत्रित अतिथि कुमार धनंजय ने कहा कि अपनी भाषा संस्कृति से कभी दूर मत जाइए। लेखन को प्रसिद्धि नहीं साधना का माध्यम बनाइए। क्योंकि सच्चे शब्द देर से ही सही लेकिन अपना प्रकाश अवश्य फैलाते हैं।
कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि को सम्मानित करते हुए कल्पकथा संस्थापक दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा ने धनंजय सुमन जी को सुखमय समृद्ध जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।
चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।













