Uncategorized
Trending

दोषारोपण

ना हीं किसी पर दोषारोपण करो
ना ही किसी का शोषण करो
ना ही अनर्गल उद्घोषण करो
सिर्फ अपना और अपनों का भरण पोषण करो
विजयी वही है जिसने स्वयं को जीता
यहीं कहती है भगवत्‌गीता
स्वयं का उत्थान करो
न किसी का अपमान करो
आज कलयुग है
कालान्तर में सतयुग आयेगा
यह हमारा भ्रम है
हर युग को लाने वाले हम हैं
हम सभी स्वयं को बदलें
दुनिया धीरे-धीरे बदल जाएगी
अहम और स्वयं की अहमियत को कम करें
प्रभु भक्ति में मन को शामिल करें
आध्यात्म की राह सही मार्ग दिखायेगी
हर घुंध स्वयं ही छट जायेगी
सतयुगी सभ्यता सब तरफ नजर आयेगीं

शीलू जौहरी भरूच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *