कल्प भेंटवार्ता में रणथंभौर जल जौहर स्मृति दिवस पर वीरांगनाओं को किया गया नमन

नवोन्मेषी साहित्यकार प्रियंका माथुर कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित।
प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि संस्था परिवार ने रणथंभौर जल जौहर स्मृति दिवस विशेष कार्यक्रम में राजेंद्र नगर दिल्ली की विद्वान साहित्यकार प्रियंका माथुर की जी को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया गया।
रोचक प्रश्नोत्तरी के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में डॉ मंजू शकुन खरे ने कल्पकथा परिवार की ओर से महाराजा हम्मीर देव के शौर्य, महारानी रंगा देवी सहित बारह हजार क्षत्राणियों, और हजारों राजपूत क्षत्रियों के शौर्य को नमन करते हुए उनके बलिदान का कृतज्ञता के साथ स्मरण किया।
कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि को सम्मानित करते हुए समाजसेवी, साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्थापक द ग्राम टुडे समाचार पत्र समूह, संरक्षक दिव्य गंगा सेवा मिशन डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी ने श्रीमती पाण्डेय को फायकू रचना के माध्यम से सुखमय समृद्ध जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।
श्रीमती कीर्ति त्यागी के संयोजन में चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।













