Uncategorized
Trending

यादों में यादें


यादें गुजरे हुए लम्हों की,
यादें पिछली मुलाकातों की,

यादें गुजरे हुए अतित की,
यादें शेर शायरी लेखन की, शरारतों की ।

यादें गुजरे बचपन की, स्मृतियां जुड़ी हुई है पन्नों से करी हुई बातों की,

मोहब्बत भरे पेगाम हों या सपनों भरी सुहानी रातें,
सब यादें हुईं गुजरे हुए अतित कि,

दोस्तों से झगड़ने की बातें हों या पड़ोसी के साथ सेवा करते हुए फोटो खिंचवाने की सिफारिश हों

भाई बहन की शुरुआती नोक झोंक से रोटी के मतभेद की झड़पें और मनाने की
कोशिशें हो

बस सुकून देने वाली यादें गुजरे वक्त की हुईं ।।

जीवन शैली में रुचि रखते हुए पलों की स्मृतियां यादगार लम्हों को भूलूं भटकूं कैसे,
एक हिस्सा रहा है बिती मेरी उम्र का,

मैरी यादों का सफर
यादों में यादें

अशोक कुमार सुमन
भवानी मंडी (राज.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *