
आओ मिलकर हम पेड़ लगाएं,
इस पावन धरती को हम सब |
स्वर्ग से भी आज सुंदर बनाएं,
आओ मिलकर हम पेड़ लगाए..
यह पर्यावरण है जीवन हमारा,
इसको मिलकर आज बचाएं|
मानवता की खातिर हम सब,
जन-जन तक ये संदेश पहुंचाएं|
आओ मिलकर हम पेड़ लगाए..
राष्ट् हित में काम करें हम सब,
और भारत का हम मान बढ़ाएं|
सुबह सवेरे हम जल्दी उठकर,
इस प्रकृति का आनंद उठाएं |
आओ मिलकर सब पेड़ लगाए..
पेड़ों से हमें सब कुछ मिलता,
इसकी रक्षा का संकल्प उठाएं|
यह धरती मां है हम सबकी,
इसका थोड़ा सा तो कर्ज चुकाए
आओ मिलकर हम पेड़ लगाएं…
कवि राजेंद्र कुमार वर्मा
कोटा राजस्थान













