साहित्यकार, शिक्षक सुनील कुमार खुराना सहारनपुर ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी में किया वृक्षारोपण

पर्यावरण और संरक्षण हरियाली को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र के प्रसिद्ध कवि ,लेखक और शिक्षक सुनील कुमार खुराना ने रविवार 12 जुलाई 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी में वृक्षारोपण किया। सुनील कुमार खुराना ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड़ सहारनपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में अपने विद्यालय परिसर में अमरूद और सिरस के फलदार और छायादार पौधे लगाए। बारिश के मौसम को देखते हुए उन्होंने पौधों को जमीन में रोपकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। सुनील कुमार खुराना ने कहा कि माटी मेरी शान है। सुनील कुमार खुराना का उद्देश्य है कि हम सभी एक-एक पौधा लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरा भरा भविष्य दे सकते है। वह कहते हैं कि कलम के साथ-साथ वृक्षारोपण करके भी सामाजिक सेवा की जा सकती है। वृक्षारोपण के दौरान स्थानीय लोगों और बच्चों ने भी इस पुनीत कार्य में छात्र वंश कुमार,जसप्रीत,वंदना, मनप्रीत, शिवा,नरेंद्र कुमार, सुंदर आदि ने प्रतिभाग किया। सुनील कुमार खुराना ने बच्चों और अभिभावक को बताया कि साहित्य और धरती दोनों को हरा भरा रखना हमारा कर्तव्य है। शिक्षक सुनील कुमार खुराना ने वृक्षों को बचाने की मुहिम हेतु चार कविताएं लिखी है। कार्यक्रम के अन्त में⁸ सुनील कुमार खुराना,उपस्थित छात्र और अभिभावकों ने शपथ ली की लगाए गए पौधों की देखभाल करेंगे और लगाएं गए पौधों को वृक्ष बनकर ही दम लेंगे।













