
जिंदगी तो जी लेते हैं सभी
पर जीने का सबब है क्या.?
मालूम नहीं है
ये जिंदगी एक अनोखा मंच है
रंगमंच पर सभी अपना हुनर दिखाते हैं
बड़ा मुश्किल होता है किरदार निभाना
क्योंकि सबब मालूम नहीं,कैसे निभाना चाहिए
जिंदगी जीने के लिए खुद से प्यार करना चाहिए
जिंदगी में संतोष और शांति की तलाश करना चाहिए
अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छे रिश्ते बनाना चाहिए
एक स्वस्थ शरीर और मन के साथ
जिंदगी को बेहतर ढंग से जी सकते हैं
जिंदगी में सकारात्मक और आशावादी होना चाहिए
दूसरों के प्रति सहानुभूति और दया का भाव रखना चाहिए
ज्ञान और शिक्षा की तलाश करनी चाहिए
आत्म विश्वास से लक्ष्यों तक पहुंचना
चाहिए
समाज के लिए काम करना, जीवन का को सार्थक बनाना चाहिए
जिंदगी में जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए
काम के साथ-साथ शौक को भी पूरा करना चाहिए
सच,जिंदगी जीने का नाम है जियो और जीने का सबक भी सीखना चाहिए
ये जिंदगी खुशनुमा हो जाएगी
जिंदगी जिंदा दिल का नाम है अगर सबब मालूम हो
डॉ मीना कुमारी परिहार











