Uncategorized
Trending

विश्वास का साथ

विश्वास जीवन जीने का एक महत्वपूर्ण सोपान है
बिन विश्वास संसार नरक समान है

अपने पर विश्वास या औरों पर विश्वास करना ही पड़ता है
जीवन रूपी नाव का विश्वास एक पतवार है खेना पड़ता हैं

विश्वास पर तो पूरी दुनियाँ का दारोमदार है
बिन विश्वास अधूरा सबका किरदार है

कलयुग है विश्वास पर चोट ही मूलाधार हैं
दुनियाँ में हर पल विश्वास का ही तिरस्कार है

कलयुग में शाश्वत सत्य ये कहना है
जीना है विश्वास किसी पर ना करना है

विश्वास से दुनियाँ आज भी विधमान है
विश्वास है इसीलिए जीवित कलयुग में भगवान है

अच्छाई दुनियाँ में उँगली पर है विश्वास का परिचायक है
विश्वास ही दुनियाँ को समान साधने में सहायक है


संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *