Uncategorized
Trending

एक शिक्षक की कलम से

मै एक शिक्षक हूँ
समाज का सच्चा पथ प्रदर्शक हूँ
शिक्षा देना है मेरा काम
मकसद है सबो को मिले शिक्षा का ज्ञान। ।

भेद-भाव नही रखता हूँ जाति पाति का
उद्देश्य रखता हूँ समाज में शांति का
सत्य अहिंसा का पाठ सदैव पढ़ाता हूँ
अधर्म से धर्म पथ के ओर पग बढवाता हूँ

न किसी को अन्याय करने को कहता हूँ
न किसी को अन्याय सहने को कहता हूँ
धर्म-अधर्म का फर्क सदैव बतलाता हूँ
अधर्म के विरूद्ध खड़े रहने को कहता हूँ ।

जबतक हूँ मै शिक्षक पद पर विराजमान
देता रहूँगा अपनी शिक्षा का ज्ञान
अबोध को बोध कराकर
निरक्षरों को अक्षर अक्षर सिखाकर ।

बनाता हूँ उनसबो को सबल
—–ताकि बिन अक्षर,संस्कार के न हो जाये कही निर्बल
ऐसा ही तो एक शिक्षक का है काम
अपने संपूर्ण शिक्षा का कर दे दान ।

चुन्नू साहा पाकूड़ झारखण्ड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *