
आओ साक्षरता दीप जलाए
अनपढ़ को अक्षर ज्ञान कराएं
पढ़ने लिखने का महत्व बताएं
शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाएं
घर घर आखर दीप जलाएं
ज्ञान का उजियारा फैलाएं
गली मोहल्लों में जो अनपढ़ हैं
उनको मिलकर सभी पढ़ाएं
डिजिटल साक्षरता अपनाएं
उल्लास एप्प का महत्व बताएं
हर घर हो साक्षरता से रोशन
जन जन को शिक्षित बनाएं
आओ सक्षम भारत बनाएं
पढ़ा लिखाकर शिक्षित बनाएं
-राजेश कुमार शर्मा
अध्यापक
राउमावि सूलिया
जिला झालावाड़ राजस्थान











