Uncategorized
Trending

हिंदी

विषय : हिंदी
दिनांक : 12 सितंबर , 2026
विधा : पद्य
हिंदी प्रबल हिंद महान ,
सदा प्रफुल्लित उद्यान ,
हिंद हिंदू हिंदी पहचान ,
हमें हिंदी का अभिमान ।
संस्कृति पुष्पक विमान ,
देवलोक में करे पयान ,
हिंदी को जिसने समझा ,
हुआ है समस्या निदान ।
हिंदी उस हिंदुस्तान की ,
जहॅं पूजा भगवान की ,
व रामभक्त हनुमान की ,
जहॅं पूजा है विज्ञान की ।
हिंद का हिंदी प्रचलित ,
विश्व में मिला सम्मान है ,
हिंदी संस्कृत जहाॅं पूज्य ,
विश्व में ही उच्च स्थान है ।
हिम जहाॅं का है आलय ,
जहाॅं का हिंदी ही हिम है ,
अर्जुन का अचूक निशाना ,
शक्ति में हिंदी ये भीम है ।


अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *