हिन्दी सम्मेलन मथुरा में डॉ संगम त्रिपाठी सहित समूची प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा कल्पकथा परिवार द्वारा सम्मानित।

मथुरा के भूतेश्वर स्थित श्री जी बाबा आश्रम में आयोजित किए गए हिन्दी सम्मेलन, पुस्तक विमोचन, लोकार्पण, एवं विचार गोष्ठी के साहित्यिक समारोह में कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार द्वारा हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए जीवन समर्पित करने वाले जबलपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ संगम त्रिपाठी, प्रदीप मिश्र अजनबी, सीमा शर्मा मंजरी, मेघा अग्रवाल मंचासीन गणमान्य जनो, सहित समूचे प्रेरणा परिवार को अंगवस्त्र, पदक, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हिन्दी भाषा के सम्मान को समर्पित इस विशेष कार्यक्रम में संस्था का प्रतिनिधित्व करते हुए कल्पकथा संस्थापक दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा एवं पवनेश मिश्र ने हिन्दी भाषा के सम्मान के लिए किए जा रहे सभी व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए हिन्दी के सम्मान के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने के लिए प्रतिबद्धता प्रकट की।
श्रीमती ज्योति राघव सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिद्धेश्वरी सर्राफ शीलू के संचालन के समारोह में अध्यक्ष प्रभा बच्चन श्रीवास्तव जबलपुर, मुख्य अतिथि डॉ धर्म प्रकाश बाजपेई दिल्ली, विशिष्ठ अतिथि विनोद मिश्र सुरमणि दतिया, अनिल मिश्र कटनी, प्रदीप मिश्र अजनबी मेरठ, सीमा शर्मा मंजरी मेरठ, अभिषेक मिश्र अभि दिल्ली, मेघा अग्रवाल नागपुर, दीनदयाल सोनी स्वर्ण बांदा, डॉ. अशोक अग्रहरि प्रतापगढ़, डॉ ओम ऋषि भारद्वाज एटा, सहित देश के विभिन्न राज्यों से पधारे विद्वान साहित्यकार एवं हिन्दी प्रेमी उपस्थित रहे।













