
एक दिल शरीर में है केयर मांगता है
धड़कन शरीर की जान है धड़कना जानता है
तनाव अनियमित खानपान व्यसन दिल के शत्रु है
संभाल लो इसे शरीर के निर्बाध संचलन कल्पतरु है
मानव शरीर ईश्वर की एक नियामत होती है
स्वास्थ्य जीवन की प्रेरक बेशकीमती इबादत होती है
स्वास्थ्य तन स्वास्थ्य हृदय खुशहाल जीवन की संपूर्ण स्थापित कारक है
बुरी आदतों बुरे खानपान अनियमित दिनचर्या से परहेज हृदयरोग निवारक है
अनुशासित जीवन अनुशासित मन जीवन की सार्थकता सिद्ध का पूर्णविराम होता है
मनुष्य जीवन के सद्कर्मों के फलीभूत होने का सार्थक परिणाम होता है
स्वास्थ्य तन स्वास्थ्य हृदय में परमात्मा वास करते है
जीवन के वास्तविक मानवीय उद्देश्यों का आभाष करते है
निवेदन मेरा है हृदय रोगों से बचाव का पुरजोर प्रयास करें
प्रेमपूर्वक जीवन मूल्य निर्वहन का समाजिक पारिवारिक अहसास करे
संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र













