
साहित्य साधक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान की राष्ट्रीय इकाई द्वारा गांधी व शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में लखनऊ पुस्तक मेला बलरामपुर गार्डन अशोक मार्ग लखनऊ में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हिमांशु सक्सेना ‘अर्श लखनवी’ एवं कार्यक्रम मुख्य अतिथि सर्वेस अस्थाना स्माइल मैन की उपस्थिति में एक भव्य काव्य सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल किशोर शुक्ल निडर रहे।
सर्व प्रथम मुख्य अतिथि और अध्यक्ष महोदय द्वारा पुष्पार्जन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। साथ ही माॅं शारदे का शब्दार्चन संस्था की जिला इकाई लखीमपुर खीरी की अध्यक्षा डाॅ स्वाति पाण्डेय प्रीत ने किया और गांधी एवं शास्त्री जी पर मुक्तक पढ़ कर श्रोताओं के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगा दिया।
तदोपरांत कार्यक्रम संचालिका डॉ ममता पंकज द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत सम्मान कराया। फिर क्रमश: ओज की कवयित्री वैशाली रस्तोगी ने देशभक्ति का रंग बिखेरा, फिर कवयित्री भारती पायल ने श्रृंगार पढ़ लोगों को आकर्षित किया, फिर डाॅ राकेश प्रताप सिंह ने माहौल को भक्ति मय कर दिया, फिर दिल्ली से आए कवि अजय तोमर ने हास्य पढ़कर दर्शकों के चहरे पर हंसी ला दी, आपके बाद हास्य फनकार शाहजहांपुर से आए विजय तन्हा ने अपने काव्य से श्रोताओं को खिलखिलाने पर विवश कर दिया। गोंडा से आए शायर अज़्म गोंडवी ने गीत द्वारा गांधी जी को याद किया साथ ही शेरों-शायरी द्वारा लोगों को वाह-वाह करने पर मजबूर कर दिया।
श्रृंगार की फनकारा वंदना विशेष ने अपने श्रृंगारिक गीतों द्वारा लोगों का मन जीत लिया,कार्यक्रम संयोजक अरविंद रस्तोगी धवल ने घरवाली साली और बेलन पर कुंडलियाॅं पढ़कर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।
मनमोहन बाराकोटी तमाचा लखनवी व्यंग्य कार राजनीति और सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष कर लोगों की तालियां बटोरीं, आपके बाद हास्य फनकार अरविंद झा ने अपने हास्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम संचालिका ने विषयसंगत काव्य पाठ प्रस्तुत किया आपके बाद संस्था अध्यक्ष शायर डॉ हिमांशु सक्सेना “अर्श लखनवी” ने शेरों ने समां बांधते हुए लाल बहादुर शास्त्री पर “जय जवान जय किसान मान आपने दिया,” पढ़ लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया, अंततः कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल किशोर शुक्ल निडर ने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी कवियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सुमधुर काव्य का मोचन किया।
अंत में कार्यक्रम आयोजक डाॅ अरविंद रस्तोगी धवल और संस्था अध्यक्ष डाॅ हिमांशु सक्सेना “अर्श लखनवी” ने सभी आमंत्रित काव्य मनीषियों को स्मृति चिह्न भेंट किए ।साथ ही कार्यक्रम आयोजक ने सभी आगंतुको का धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कार्यक्रम सम्पन्न किया।
डॉ स्वाति पांडे प्रीत
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
साहित्य साधक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान लखनऊ













